मुंबई (अनिल बेदाग): प्रसिद्ध गीतकार डॉ. सागर एक बार फिर अपनी लेखनी का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। ह्यूमा कुरैशी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ ‘महारानी 4’ के सभी गीत डॉ. सागर ने लिखे हैं। इससे पहले भी उन्होंने इसके पिछले तीनों सीज़नों के लिए गीत लिखे थे, जिन्हें दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा था।
इस बार भी उनकी गहरी संवेदनाओं और प्रभावशाली शब्दों को प्रिया मलिक और सुवर्णा तिवारी ने अपनी मधुर आवाज़ में सजाया है। सीरीज़ का चौथा सीज़न 7 नवंबर से सोनी लिव पर प्रसारित होने जा रहा है।
निर्माता दल का कहना है कि ‘महारानी 4’ का संगीत और कहानी दोनों ही पहले से कहीं अधिक असरदार, भावनात्मक और जोश से भरपूर होंगे। दर्शकों को उम्मीद है कि इस सीज़न में भी डॉ. सागर की रचनात्मकता एक बार फिर सीरीज़ को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
-up18News
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026