आगरा। हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ चल रहे एक मामले में कल विशेष न्यायालय एमपी/एमएलए, आगरा (जज अनुज कुमार सिंह) की अदालत में संज्ञान पर बहस होगी।
गौरतलब है कि पिछली सुनवाई पर कंगना रनौत की ओर से उनके स्थानीय अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी। इस पर वादी पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ताओं दुर्ग विजय सिंह भैया, रामदत्त दिवाकर, बी.एस. फौजदार, राजेंद्र गुप्ता, धीरज राकेश नौहवार सहित अन्य अधिवक्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था।
वादी पक्ष की ओर से यह तर्क दिया गया कि कंगना रनौत की ओर से आठ महीने बीत जाने के बावजूद जवाब प्रस्तुत न करना, और अब पुनः समय मांगना, केवल मामले की सुनवाई को जानबूझकर टालने की एक रणनीति है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आज की तारीख को संज्ञान पर बहस के लिए निर्धारित किया है।
अब यह देखना अहम होगा कि अदालत कंगना रनौत के विरुद्ध दाखिल शिकायत पर संज्ञान लेने का निर्णय करती है या नहीं। मामले को लेकर कानूनी हलकों में भी खासी उत्सुकता है
- आगरा के बाह में रिटायर शिक्षक से 15 लाख हड़पने के लिए रची गई खौफनाक साजिश; पुलिस अधिकारियों के नाम पर ऐंठे रुपये, आरोपी गिरफ्तार - October 19, 2026
- ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला; बोले— पिता और चाचा की विरासत नहीं संभाल पा रहे सपा प्रमुख - October 19, 2026
- अयोध्या में भूपेंद्र चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले— “इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर संविधान को किया कमजोर, आज वही लोग उठा रहे हैं सवाल” - October 19, 2026