Agra, Uttar Pradesh, India. आज हम बात कर रहे हैं डॉ. देवी सिंह नरवार के बारे में। उन्होंने एक काम हाथ में लिया और इस बात को 21 साल हो गए। काम नहीं हुआ, फिर भी हार नहीं मानी। आइए जानते हैं वह काम क्या है और अब तक क्या हुआ है।
काम है आगरा में यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना। सर्वप्रथम 05 मार्च 1999 में शिक्षा निदेशक ( माध्यमिक शिक्षा ) उत्तर प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजा गया कि आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद का क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया जाए। इस पर 04 जून 2001 को सयुंक्त शिक्षा निदेशक द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 11 जून 2001 को प्रस्ताव को शासन में भेजा, जिसमे आगरा डायट के पुरातन छात्रावास के 30 कमरों के लगभग 2 एकड़ भूमि को क्षेत्रीय कार्यालय के लिए चिन्हित किया गया। तभी से सांसदों, विधायकों, मंत्रियों के माध्यम से दर्जनों ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किये जा चुके हैं।

इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ देवी सिंह नरवार की अध्यक्षता में शिव राज प्रकाश इण्टर कॉलेज, शास्त्रीपुरम, आगरा में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रेम महाविद्यालय इण्टर कॉलेज वृन्दावन मथुरा के प्रधानाचार्य डॉ देव प्रकाश शर्मा ने जोर देते हुए कहा कि यूपी बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया जाना समय की मांग है।
उन्होंने कहा कि आगरा क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरेया, फर्रुखाबाद, कन्नौज के जिलों को सम्मिलित किया जाए। उन्होंने संघर्ष समिति के पुनर्गठन का सुझाव देते हुए ब्लॉक, तहसील, जिला एवं केंद्रीय स्तर पर संघर्ष समिति गठन करने का सुझाव दिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश ने सुझाव दिया कि आंदोलन को गति देने के लिए उसकी रूपरेखा तैयार की जाए। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएं। संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने पिछले 21 वर्षों के संघर्ष पर प्रकाश डाला। बैठक का संचालन महामंत्री डॉ. योगेंद्र सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शिव कुमार शर्मा ने किया।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026