लाइव स्टोरी टाइम
आगरा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो अफसर और दो जवान शहीद हो गए। इनमें आगरा के डीजीसी क्राइम बसंत कुमार गुप्ता का बेटा कैप्टन शुभम गुप्ता भी शहीद हुआ है। इसकी सूचना घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। आर्मी के अधिकारी बसंत कुमार गुप्ता के ताजनगरी स्थित घर पर पहुंच गए।
कैप्टन शुभम गुप्ता का चयन 2015 में आर्मी में हुआ था। 2018 में कमीशन मिला। कैप्टन नाइन पैरा में थे। धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में बुधवार को आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। यहां दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है। इसी हमले में कैप्टन शुभम शहीद हो गए हैं।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- रसगुल्ले से लेकर बर्फी तक, यूपी में मिठाई बेचने के नियम में बड़ा बदलाव, ‘Use By Date’ लिखना अनिवार्य - October 16, 2026
- पैंटून पुल की मांग पर पिनाहट बाजार बंद, व्यापारियों का धरना; पांच दिन में संचालन शुरू करने का अल्टीमेटम - October 16, 2026
- पैंटून पुल की मांग पर पिनाहट बाजार बंद, व्यापारियों का धरना; पांच दिन में संचालन शुरू करने का अल्टीमेटम - October 16, 2026