विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के जीवन और जन सेवाओं पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म “पुरुषोत्तम सर्वोत्तम” का पोस्टर और दो गीतों का ऑडियो जारी
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल जैसे जनसेवकों के रूप में हमेशा ज़िंदा रहेगा श्रद्धेय राजकुमार सामा का किरदार, विचार और संस्कार: रंजीत सामा
Agra, Uttar Pradesh, India. लोकप्रिय लोकप्रिय फिल्मकार रंजीत सामा का कहना है कि लोकप्रिय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल जैसे जनसेवकों के रूप में आज भी बाबूजी राजकुमार सामा का किरदार, विचार और संस्कार जिंदा है। आज की पीढ़ी को जन सेवा की इस विचारधारा से परिचित और प्रेरित करने के उद्देश्य से आरए मूवीज द्वारा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।
राजकुमार सामा मेरे प्रेरणा स्रोतः पुरुषोत्तम खंडेलवाल
श्री रंजीत सामा संजय प्लेस स्थित होटल मेट्रो में समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राजकुमार सामा विचार मंच के तत्वावधान में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के जीवन और जन सेवा पर आधारित निर्माणाधीन डॉक्यूमेंट्री फिल्म “पुरुषोत्तम सर्वोत्तम” के दो गीतों का ऑडियो और फिल्म का पोस्टर शहर के गणमान्य समाजसेवियों द्वारा जारी किया गया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि बाबूजी राजकुमार सामा मेरे प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनकी प्रेरणा से मैं अंतिम सांस तक जी-जान से जनसेवा करता रहूंगा।
अगस्त में आएगी फिल्म
डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लेखक और निर्देशक सूरज तिवारी ने बताया कि 45 मिनट की यह बायोग्राफिकल फिल्म अगस्त माह में रिलीज होगी।
जनता की सेवा करना ही तो काम है सर्वोत्तम
समारोह में सूरज तिवारी द्वारा लिखे और बॉलीवुड सिंगर चंचल उपाध्याय द्वारा गाए गए शीर्षक गीत ने सबका दिल छू लिया। बोल थे- ” है जब तक ब्रज में पुरुषोत्तम, नहीं कोई अकेला है। जनता की सेवा करना ही तो काम है सर्वोत्तम।” शीर्षक गीत पर रंगकर्मी उमाशंकर मिश्र के एकल अभिनय ने जनसेवक के किरदार को जीवंत कर दिया।चंचल उपाध्याय की कलम और गले से निकले दूसरे गीत “खाटू श्याम तुमको प्रणाम” ने भी सबको भावविभोर कर दिया। उल्लेखनीय है कि इन गीतों का संगीत पं. दिलीप ताहिर ने दिया है।
उल्लेखीय उपस्थिति
समारोह में श्रद्धेय राजकुमार सामा विचार मंच के उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा (गुड्डू भाई), महासचिव मुकेश नेचुरल, प्रमुख समाज सेवी पूरन डाबर, नागेंद्र प्रसाद दुबे ‘गामा’, शिव शंकर शर्मा, टीएन अग्रवाल, डॉक्टर पार्थसारथी शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नंदन गुप्त, प्रतिभा जिंदल, डॉ. महेश धाकड़, संजय दुबे, संजय गोयल, राजेंद्र चौधरी, नीरज तिवारी, अनिल जैन, संजय दीक्षित और नवल किशोर अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष विजय सामा ने आभार व्यक्त किया। संचालन राहुल उपाध्याय ने किया।
चित्र परिचयः होटल मेट्रो में श्रद्धेय राजकुमार सामा विचार मंच के बैनर तले विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के जीवन पर निर्माणाधीन डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पोस्टर और गीतों की सीडी जारी करते समाजसेवी पूरन डाबर, व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल, फिल्म निर्माता रंजीत सामा, नागेंद्र प्रसाद दुबे ‘गामा’, शिव शंकर शर्मा, प्रतिभा जिंदल, चंचल उपाध्याय एवं अन्य।
- Lucky Dreams Casino : Apprenez à connaître les fonctionnalités et les top jeux au Canada - September 26, 2026
- BetBoom Casino – Vem driver plattformen - September 25, 2026
- Blijft het veilig om geld te storten en te spelen bij Spinorhino Casino voor Belgische spelers? - September 24, 2026