Kasganj, Uttar Pradesh, India. जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर के साथ तहसील पटियाली के थाना गंजडुण्डवारा में संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की एक बैठक की। जिसमें आगामी त्यौहारों होली, शब-ए-बरात एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के दृष्टिगत आपसी सौहार्द के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुये त्यौहारों को मनाने तथा भाई-चारे के साथ चुनाव लड़ने एवं बुजुर्गों का कोविड वैक्सीनेशन अवश्य कराने का आह्वान किया।
डीएम ने कहा कि आगामी त्यौहारों को सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनायें। कोरोना की गाइड लाइन का अवश्य पालन करें। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे दूसरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। सभी क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य सभी व्यवस्थायें चाकचौबन्द रखी जायें।
साथ ही डीएम ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये पूरी सतर्कता बरती जाये। गाइड लाइन का पालन किया जाये। अपने 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों व बुजुर्गों को कोविड का टीका अवश्य लगवायें। इस जनपद में जितने लोगों का वैक्सीनेशन हो जायेगा उतना ही यह जनपद सुरक्षित हो जायेगा। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें और उनका कोविड टीकाकरण करायें।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि पंचायत निर्वाचन की घोषणा हो गई है। भाईचारे के साथ चुनाव लड़ें। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी। अगर किसी की खुराफात करने की सोच हो तो जिला छोड़कर चला जाये। असामाजिक तत्वों को पनपने नहीं दिया जायेगा और उनके मंसूबों को किसी भी दशा में कामयाब नहीं होने देंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में स्वतंत्र, निर्विवाद और निष्पक्षता के साथ चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने घरों, दुकानों और अधिष्ठानों में सीसीटीवी लगवायें जिससे अराजक तत्वों की गतिविधियां कैमरों में कैद हो सकें और उनकी तुरंत पहचान हो सके। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी रवीन्द्र सक्सैना, चेयरमैन गंजडुण्डवारा एवं समस्त संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
- Where Prosperity Meets Independence for Canada Players at Betrepublic Casino - November 6, 2026
- Ik analyseerde GramsBet Casino promoties maandelijks: Conclusies voor Nederland - November 4, 2026
- Språkspärr i Sweet Rush Bonanza Slot Chat för Inhemsk Trygghet - November 3, 2026