Hathras, Uttar Pradesh, India. प्रदेश सरकार की तरफ से आदर्श आचार संहिता के तहत दिए गए निर्देशों का अनुपालन एवं त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से की गई तैयारियों के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कड़ाई से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी किसी भी दशा में नहीं हटाई जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य के दौरान प्रयोग होने वाली सामग्री एवं टेंट, फर्नीचर आदि व्यवस्थाओं की टेंडर प्रक्रिया को तत्काल फाइनल करते हुए आवश्यक सामग्री क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी अधिकारी को अवैध रूप से शराब विक्री की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से मतपत्र पेटी के संबंध में जानकारी ली। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि मतपत्र पेटिका सभी तैयार है। जिलाधिकारी ने मतपत्र लेखा प्रपत्र को आवश्यकता से अधिक छपवाने के निर्देश दिए जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर कम न पड़े। उन्होंने सामग्री क्रय करने के पश्चात सूची से मिलान करते हुए रह गई कमियों को तत्काल पूर्ण करते हुए ब्लॉक स्तर पर पहुंचाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र से प्रशिक्षण के संबंध में की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली। परियोजना निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण का कार्य दो चरणों में किया जाएगा, प्रतिदिन दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें प्रत्येक चरण में 500 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु लगभग 25 मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करते हुए एफ आई आर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए उन्होंने एआरटीओ को आवश्यकता से कुछ अधिक वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जिससे कि पोलिंग पार्टियों के रवानगी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। जिलाधिकारी ने वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराने हेतु रोजगार सेवकों की तैनाती करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि संवेदनशील तथा अति संवेदनशील भूतों में प्राथमिकता के आधार पर वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने रूट चार्ट प्रपत्र तैयार करते हुए प्रिंट कराने के निर्देश दिए। नामांकन प्रक्रिया हेतु बैरीकेटिंग तथा अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एक्सईएन विद्युत को बनाये गये बूथों पर विद्युत की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी लापरवाही जिस स्तर पर पाई जायेगी संबंधित व्यक्ति की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, जोनल मजिस्ट्रेट तथा जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026