Kasganj, Uttar Pradesh, India. जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनायें दीं। बी विद योगा, बी एट होम, थीम के आधार पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातः 7 बजे से 45 मिनट तक लोगों द्वारा अपने-अपने घरों पर योगा करके ऑनलाइन एक दूसरे को प्रतिदिन योगा कर स्वस्थ रहने के लिये प्रेरित किया गया।
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक एस0पी0 सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने आवासों पर योगासन करके कार्यक्रम में सहभागिता की तथा जनसामान्य को प्रतिदिन योगा करके स्वस्थ और निःरोग रहने का सन्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनायें देते हुये कहा कि योग से हमें मानसिक शांति, आत्म विश्वास, मनोबल, संयम और सहनशक्ति मिलती है। कोरोना संक्रमण ने व्यक्तियों को शारीरिक और मानसिक स्तर पर प्रभावित किया है। संक्रमण से शारीरिक कमजोरी, अनिद्रा, पाचन तंत्र, पेट, दिल, दिमाग, फेफड़ों, मांसपेशियों के रोगों सहित शरीर के अन्य भाग भी प्रभावित हुये हैं। इन जटिलताओं से मुक्ति पाने के लिये समुचित जानकारी करके प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के योगासन करना एक बेहतरीन उपचार है। प्रतिदिन योगा करके मानव शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होकर स्वस्थ, प्रसन्नचित्त व निरोग रहता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मानव जीवन के लिये स्वस्थ शरीर होना अनिवार्य है। शरीर को निरोग और स्वस्थ बनाये रखने के लिये योगा करना अत्यंत आवश्यक है। प्रतिदिन योगा करके विभिन्न बीमारियों और शारीरिक जटिलताओं से बचा जा सकता है। इम्युनिटी पावर बढ़ाने के योगा बहुत महत्वपूर्ण है। जनसामान्य को योगा के प्रति जागरूक कर प्रेरित करने के लिये प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। योगा कार्यक्रम पूरे विश्व में बहुत ही लोकप्रिय हो रहा है। आयुष मंत्रालय द्वारा घर पर किये जाने वाले योगा के लिये काॅमन योगा प्रोटोकाॅल प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार कर प्रसारित किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोग इसका लाभ लें। कोविड संक्रमण के दृष्टिगत आमजन के लिये अपने घरों पर रह कर ही परिवार के सदस्यों के साथ काॅमन योगा प्रोटोकाॅल के अनुसार योगाभ्यास करने की सलाह दी गई।
- Your Reliable Ally for Real Wins in UK with SkinJoker Casino - November 20, 2026
- De qué manera Rolleto Casino Trata a Sus Clientes Más Fieles - November 20, 2026
- Wonaco Casino pour les Férus de Machines à Sous - November 19, 2026