प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव रविवार दोपहर को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। संगम में डुबकी लगाने के बाद अखिलेश यादव महाकुंभ मेला क्षेत्र में स्थापित समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। गणतंत्र दिवस के दिन जहां संगम में पहुंचकर आस्था की डुबकी लागने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने 11 डुबकी लगाई है।
अखिलेश यादव ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए उड़ान भरी. प्रयागराज पहुंचने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह पार्टी नेताओं के साथ मेलाक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने संगम तट पर डुबकी लगाई. संगम में स्नान के बाद अखिलेश मेला क्षेत्र में लगी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा में माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद वह सपा के शिविर जाएंगे, जहां वह पार्टी नेता और साधु-संतों से मुलाकात करेंगे.
वहीं, प्रयागराज महाकुंभ में विपक्षी नेताओं के ना पहुंचने पर लगातार उठ रहे सवालों थे. अब अखिलेश ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संगम में स्नान कर बीजेपी पर पलटवार किया है.
अखिलेश यादव के संगम मे स्नान करके पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि देर आए दुरुस्त आए, उम्मीद है कि संगम में स्नान के बाद अखिलेश यादव का चित शांत हो जाएगा. गंगा जी में स्नान के बाद मन को शांति मिलती है. अब शायद अखिलेश यादव के मन को शांति मिल जानी चाहिए, क्योंकि पिछले एक महीने से अखिलेश महाकुंभ को लेकर अनर्गल मिथ्या प्रलाप कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि अखिलेश हर वक्त कुंभ का अपमान करने की कोशिश करते थे. आज उन्होंने अपनी आंखों से सारी व्यवस्थाएं देखीं हैं तो उम्मीद है कि अब कुंभ को लेकर झूठ बोलना बंद करेंगे, लोगों को डराना बंद करेंगे. कुंभ की व्यवस्था की तारीफ में कुछ शब्द लिखेंगे.
वहीं, अखिलेश यादव से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई और गंगा पूजन किया.
साभार सहित
- गायक सागर भाटिया ने किया नॉर्थ अमेरिका टूर का ऐलान: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में बिखेरेंगे अपनी सुरीली आवाज का जादू - August 7, 2026
- असमंजस खत्म! प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली हरी झंडी, ट्रस्ट से मुलाकात के बाद केपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजन पर बनी सहमति - August 7, 2026
- अखिलेश यादव ने राज्यपाल का वीडियो शेयर कर सरकार पर कसा तंज: कहा— ‘आपसी टकराहट ने डबल इंजन को बना दिया है ट्रबल इंजन, गोरखपुर मॉडल की खुली पोल’ - August 7, 2026