Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की नींव में ब्रज के विभिन्न स्थानों की रज से बनी रजत शिला भी लगायी जायेगी । धर्म रक्षा संघ द्वारा इस रजत शिला को ब्रज के विभिन्न मंदिर एवं देव स्थानों में भ्रमण करवाया जा रहा है । जहाँ ब्रजवासी संत महंत एवं कथाकार शिला पूजन कर इसमें अपनी भावनायें समाहित कर रहे हैं ।
कृष्ण नगरी मथुरा की ओर से रामनगरी अयोध्या के लिये इससे बेहतर कुछ उपहार नहीं हो सकता
हरियाली तीज के अवसर पर ठा. श्रीप्रियाकान्तजू मंदिर में भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज ने मंत्रोच्चार के मध्य रजत शिला का पूजन किया । उन्होने कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर की नीवं में ब्रजरज की रजत शिला ब्रजवासियों के प्रेम और आस्था का सदैव मान बढ़ाती रहेगी । यह ब्रज के लिये सौभाग्य की बात है । उन्होने कहा कि कृष्ण नगरी मथुरा की ओर से रामनगरी अयोध्या के लिये इससे बेहतर कुछ उपहार नहीं हो सकता था । इस रजत शिला में ब्रजवासियों का अपने अराध्य के लिये सारा लाढ़ प्रेम समाहित है ।
रामभक्तों की वर्षों की तपस्या, त्याग और प्रयासों का परिणाम है
देवकीनंदन महाराज ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण होते देखना प्रत्येक सनातनी के लिये परम सौभाग्य की बात है । यह समय रामभक्तों की वर्षों की तपस्या, त्याग और प्रयासों का परिणाम है । उन्होने कहा कि 5 अगस्त को अयोध्या में राममंदिर शिलान्यास के साथ ही प्रत्येक रामभक्त को अपने घरों में दीप जलाकर प्रसन्नता व्यक्त करनी चाहिये ।
मथुरा के पवित्र स्थलों से ब्रज रज एकत्रित कर चाँदी के पत्रों द्वारा शिला बनायी गयी है
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गोड़ ने बताया कि रजत शिला में वृन्दावन, नंदगाव, बरसाना, गोकुल, दाऊजी, गोवर्धन, मथुरा के पवित्र स्थलों से ब्रज रज एकत्रित कर चाँदी के पत्रों द्वारा शिला बनायी गयी है । ब्रज के मूर्धन्य विद्वान संत महंत एवं कथाकारों द्वारा पूजित रजत शिला को मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान से अयोध्या के लिये ले जाया जायेगा । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज को यह शिला सौंपी जायेगी । 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा राम मंदिर शिलान्यास पूजन के समय नीवं की प्रथम पाँच शिलाओं में यह रजत शिला भी शामिल रहेगी
शिला पूजन में पंचायती नया उदासीन अखाड़ा के महामण्डलेश्वर रूद्र देवानंद महाराज, तुलसी स्वामी, सुधीर शुक्ला, ब्रज किशोर पचैरी, स्वामी देवानंद, प्रियाकान्तजू मंदिर प्रबंधक रवि रावत, गजेन्द्र सिंह, विष्णु शर्मा, जगदीश वर्मा आदि उपस्थित रहे ।
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026
- Agra News: शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; बेरहमी से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा गला, आरोपी फरार - October 17, 2026
- आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट क्षेत्र के पास मारपीट: येलो जोन में पाठक प्रेस बैरियर के पास भिड़े लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - October 17, 2026