लखनऊ। संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इसी क्रम में रविवार दिल्ली पुलिस के अधिकारी लखनऊ के आलमबाग में स्थित आरोपी सागर शर्मा के घर पहुंचे। यहां पर दिल्ली पुलिस ने जांच पड़ताल के साथ ही परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, सागर शर्मा के माता-पिता से दिल्ली पुलिस के अधिकारी घर के अंदर पूछताछ कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सागर शर्मा की उसके परिजनों से बात कराई जा रही है। घर के दरवाजे पर पुलिस के जवान मौजूद हैं।
इसके साथ ही पुलिस बैंक खातों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। जांच में सामने आया कि सागर के कई बैंकों में खाते हैं। सभी की पासबुक जांच एजेंसियों ने कब्जे में ली हैं। जांच एजेंसियां खातों में रकम के लेनदेन का ब्योरा खंगाल रही हैं।
बता दें कि, संसद के भीतर घुसकर कलर स्प्रे छोड़ने में आलमबाग के रामनगर का रहने वाले सागर शर्मा भी शामिल था। दिल्ली पुलिस उसे जेल भेज चुकी है। इधर घटना के बाद से उसके घर पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस के अलावा कई अन्य सुरक्षा एजेंसियां उसके घर जाकर तफ्तीश कर चुकी हैं। उसकी किताबें और डायरी भी जब्त की गई थी।
-एजेंसी
- Agra News: राजकीय संप्रेक्षण गृह में सचिव विनीता सिंह का औचक निरीक्षण; बच्चों के लिए योग और मेडिटेशन पर दिया जोर - January 31, 2026
- ’डायरिया से डर नहीं’: आगरा में बच्चों को दस्त से बचाने की बड़ी पहल, स्टाफ नर्सों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण - January 31, 2026
- आगरा में ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ का आगाज: 14 फरवरी तक चलेगा मिशन, कुष्ठ रोगियों को मिलेगी फ्री किट - January 31, 2026