राष्ट्रीय राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली पुलिस के कर्मियों को सामान्य से दोगुना जुर्माना भरना होगा। अवर पुलिस आयुक्त (यातायात) अजय कृष्ण शर्मा ने 2 मार्च को जारी आदेश में कहा है कि ऐसा देखा गया है कि कुछ पुलिसकर्मी सरकारी वाहन चलाते हुए या ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठते हुए सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं।
आदेश के अनुसार ‘सभी पुलिसकर्मियों को इस संबंध में संवेदनशील बनाने और संशोधित मोटर वाहन कानून से उन्हें अवगत कराने की जरुरत है कि पुलिसकर्मियों द्वारा यातायात नियम तोड़े जाने पर दोगुना जुर्माने का प्रावधान है।’
उन्होंने कहा, ‘इसलिए आपके मातहत आने वाले सभी अधिकारियों/कर्मियों को संवेदनशील बनाए जाने की जरुरत है। जुर्माने और विभाग की छवि खराब होने से बचाने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।’
यातायात विभाग के निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि सभी अभियोजन अधिकारियों को बताएं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उनके ओहदे और तबके को ध्यान में ना रखते हुए सामान्य तरीके से मोटर वाहन कानून तथा अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई करें।
-एजेंसियां
- गोरखपुर: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन; शक्ति स्वरूपा बेटियों के पांव पखारकर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं - March 27, 2026
- सफलता की चमक के पीछे का ‘अनदेखा’ सच: एल.सी. सिंह की पुस्तक ‘थिंग्स वी डोंट सी’ का मुंबई में भव्य विमोचन - March 27, 2026
- मुंबई में ‘बिस्कॉफ’ का महाकुंभ: शेफ पूजा ढींगरा और शिवेश भाटिया के साथ सजी स्वाद की महफिल; 15 क्रिएटर्स ने दिखाए अनोखे अंदाज - March 27, 2026