भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाना है। इस मैच से भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव को टीम से बाहर कर दिया। उनकी जगह अक्षर पटेल की टीम में शामिल किया गया है। कुलदीप को काफी समय से भारत के लिए टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला है। पहले मैच में भी उन्हें मौका नहीं मिला और दूसरे मुकाबले से पहले टीम से ही बाहर कर दिया गया।
कुलदीप यादव को टीम से बाहर किए जाने पर भारतीय उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने सफाई दी है। उनका कहना है कि कुलदीप को टीम से बाहर नहीं किया गया है। दूसरे टेस्ट से पहले मीडिया से बात करते हुए बुमराह ने कहा, ‘कुलदीप यादव को ड्रॉप नहीं किया गया है, अगर किसी के पास खेलने का मौका कम है, तो बबल से ब्रेक देना बेहतर है। वह लंबे समय से बबल का हिस्सा हैं और यह किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल है।’
अक्षर पटेल के टीम में शामिल किए जाने पर बुमराह ने कहा, ‘अक्षर टीम में काफी वैल्यू ऐड करते हैं। वे बल्ले, गेंद और फील्डिंग में काफी ऑफर करते हैं। जब भी वे फिट होते, सीधे टीम में शामिल किए जाते।’ अक्षर ने 5 टेस्ट मैच के छोटे करियर में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके नाम 36 विकेट के साथ ही 179 रन भी दर्ज हैं। पिंक-बॉल टेस्ट में उनका खेलना तय दिख रहा है।
वहीं कुलदीप यादव 2019 वर्ल्ड कप तक तीनों फॉर्मेट में टीम के प्रमुख खिलाड़ी थे, लेकिन अब गिने-चुने मौकों पर ही उन्हें खेलने का मौका मिलता है। उन्होंने फरवरी 2021 में भारत के लिए आखिरी टेस्ट खेला था। वनडे और टी20 में भी वे टीम का हिस्सा तो होते हैं, लेकिन खेलने का मौका कम ही मिलता है। आईपीएल में भी कोलकाता नाइटराइडर्स उन्हें मौका नहीं दे रही थी। 2022 सीजन में कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।
-एजेंसियां
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026