Agra, Uttar Pradesh, India.भारतीय रेल द्वारा ट्रेनों की स्पीड को लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। भारत में बुलेट ट्रेन को लेकर रेल मंत्रालय लगातार काम करता दिखाई दे रहा है। बुलेट ट्रेन से पूर्व देश में वंदे भारत को देश की पटरियों पर दौड़ने की तैयारी रेल मंत्रालय करता दिखाई दे रहा है। देश के विभिन्न ट्रैकों पर इस समय वंदे भारत का ट्रायल चल रहा है।
इसी कड़ी में रेलवे द्वारा आज नई दिल्ली पलवल मथुरा और आगरा के बीच में वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया गया। रेलवे की माने तो वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से आगरा के बीच में सबसे कम समय में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। वंदे भारत ने आगरा से नई दिल्ली के बीच 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलते हुए 1 घंटा 47 मिनट में पूरी दूरी तय की।
वंदे भारत ट्रैन में वह सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं जो लगभग एक पांच सितारा होटल में रहती हैं। इस ट्रेन में मेट्रो की तर्ज पर ऑटोमेटिक डोर के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी हर कोच के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अगर कोई भी शरारती तत्व इस ट्रेन के अंदर किसी अपराध को अंजाम देता है तो वह इस तीसरी आंख से बच नहीं सकेगा।
वंदे भारत ट्रेन को पूरी तरह भारत में मैन्युफैक्चर किया गया है। यह एक स्वचालित इंजन वाली ट्रेन है। इसका मतलब है कि उसे अलग इंजन की जरूरत नहीं है। ट्रेन में ऑटोमैटिक दरवाजे लगाए गए हैं और इसमें एसी कार कोच और रिवोल्विंग चेयर हैं, जो 180 डिग्री तक घूम सकती हैं।
वंदे भारत ट्रेन को इंटिग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा कम समय और अच्छी गुणवत्ता के साथ मैन्युफैक्चर किया है। यह एक वर्ल्ड क्लास ट्रेन है। इस ट्रेन पर सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए यह एक नया अनुभव होगा।
ट्रेन नई दिल्ली से पलवल, मथुरा जंक्शन से होते हुए आगरा कैंट पहुंची।
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026