दिल्ली के मंत्री गोपाल राय और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी मुख्यालय में ‘AAP’ वॉर रूम’ का उद्घाटन किया।
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, ‘आप का चुनाव प्रचार जिस तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है उससे भाजपा हरी हुई है। लेकिन में चुनाव इस बार आप नाहीं लड़ रही है बल्कि दिल्ली की जनता लड़ रही है। दिल्ली के लोगों ने अपने वोट से चुनकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना समर्थन दिया था। जिस तरह का तानासाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया, दिल्ली के लोग तैयार हो रहे हैं इस तानाशाही का जवाब देने के लिए। भाजपा ने जिस तरह से तानाशाही की है, दिल्ली के लोग अपने वोट से इस तानाशाही की खत्म करेंगे।”
उधर, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने ‘जेल का जवाब वोट से अभियान चलाया। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने कहा, ‘जिन्होंने दिल्ली वासियों को सर्वश्रेष्ठ स्कूल और मुफ्त बिजली देने का काम किया, ऐसे मुख्यमंत्री को भाजपा ने झूठे मामले में जेल में डाल दिया है। आज से सुनीता केजरीवाल का रोड शो शुरू होगा। यह इस सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए दिल्ली की जनता से समर्थन और आशीर्वाद मांगने जा रही हैं।
अब तक आपको इस्तीफा दे देना चाहिए था
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा, ‘कोई सरकारी कर्मचारी अगर किसी भी आरोप में पकड़ा जाता है तो 48 घंटे के अंदर उसका इस्तीफा ले लिया जाता है।
अरविंद केजरीवाल, आप तो सरकार चलाने वाले मुखामंत्री हैं। आपको शर्म आनी चाहिए थी। अच तक आपको इस्तीफा दे देना चाहिए था लेकिन कुर्सी का मोह, उस बंगले का मोह जो आपने जनता के पैसों से बनाया वो आपको ये पद छोड़ने नाहीं दे रहा।’
-एजेंसी
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026