भारत ने शनिवार को शंघाई में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में महिलाओं की कंपाउंड टीम स्पर्धा के तहत इटली को 236-225 से हराकर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।
शीर्ष वरीयता प्राप्त ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की टीम ने 24 तीरों में से केवल चार अंक गंवाकर छठी वरीयत्ता प्राप्त इटली को अच्छे अंतर से हरा दिया और सीजन के शुरुआती वैश्विक शोपीस में अपना खाता खोला।
छह-छह तीरों के पहले तीन प्रयास में ज्योति, अदिति और परनीत केवल दो बार परफेक्ट 10 से चूकीं। इन तीनों ने शुरुआत में ही मार्सेला टोनियोली, आइरीन फ्रेंचिनी और एलिसा रोनर की इटली की तिकड़ी पर 178-171 की अच्छी बढ़त ले ली थी। अंत में भारतीय खिलाड़ियों ने दो अंक गंवाए, लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने 11 अंकों के अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
-एजेंसी
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026