दिल्ली के LG की शक्तियां बढ़ाने वाली गृह मंत्रालय की अधिसूचना पर आम आदमी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आई है. आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ‘बीजेपी पीछे के दरवाज़े से दिल्ली को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है लेकिन ये होगा नहीं.’ उन्होंने कहा कि “चुनी हुई सरकार की शक्तियां छीनी जा रही हैं.”
सौरभ भारद्वाज ने कहा, “जब अपनी ज़िम्मेदारी और जवाबदेही का सवाल आता है तो एलजी साहब काम नहीं कर रहे हैं. हज़ारों डॉक्टरों की भर्तियां करनी हैं, पद सृजित करने हैं, एलजी साहब उस पर बैठे हैं. हज़ारों बस मार्शल बेरोज़गार हो गए, उस पर वो बैठे हुए हैं.”
उन्होंने कहा, “जहां शक्तियां लेने की बात है तो अधिक से अधिक शक्तियां वो अपने हाथ में ले रहे हैं क्योंकि इनका दुरुपयोग किया जा सके.”
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि एलजी विनय कुमार सक्सेना दो करोड़ रुपये सालाना खर्च पर सोशल मीडिया कंपनी हायर कर रहे हैं.
दिल्ली के उपराज्यपाल हुए और ताक़तवर
दरअसल, इससे पहले कल दिल्ली के उपराज्यपाल की शक्तियां और बढ़ाई गई हैं. इस बारे में गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली के एलजी किसी भी प्राधिकरण, बोर्ड, आयोग या किसी भी वैधानिक निकाय का गठन और किसी सरकारी अधिकारी या पदेन सदस्य की नियुक्ति कर सकते हैं.
इसके मुताबिक अगले आदेश तक दिल्ली के लिए संसद द्वारा बनाए गए क़ानूनों के तहत राष्ट्रपति के अधिकारों का एलजी इस्तेमाल कर सकते हैं.
केंद्र के इस फ़ैसले से दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच टकराव बढ़ने की आशंका है. पहले ये अधिकार दिल्ली सरकार के पास थे.
दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच शक्तियों को लेकर पहले से ही लंबा विवाद रहा है. आम आदमी पार्टी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग करती रही है.
साभार सहित
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026