दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग और आईआईटी कानपुर, अगले पांच वर्षों में ये दोनों संस्थाएं कई नई परियोजनाओं पर मिलकर काम करेंगी। इस दौरान अपनी-अपनी रिसर्च शेयर करेंगी। जिसके लिए नोएडा स्थित सैमसंग इंडिया के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर ने आईआईटी कानपुर के साथ एक डील पर हस्ताक्षर किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस डील के बाद सैमसंग के इंजीनियर्स एआई (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग, स्वास्थ्य और अन्य उभरती टेक्नोलॉज़िस के क्षेत्र में आईआईटी कानपुर के छात्रों और प्रोफेसर्स के साथ मिलकर काम करेंगे। सैमसंग ने कहा है कि इस प्रक्रिया से आईआईटी कानपुर के छात्रों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने और उसके लिए तैयार होने में मदद मिलेगी। इसके अलावा सैमसंग के कर्मचारियों को भी काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा।
इस एमओयू पर भारत में सैमसंग आर एंड डी के प्रबंध निदेशक श्री क्युंगयुन रू और आईआईटी कानपुर के कई प्रोफेसर्स ने हस्ताक्षर किए, जिनमें प्रोफेसर तरुण गुप्ता, प्रोफेसर एस गणेश, प्रोफेसर संदीप वर्मा, प्रोफेसर तुषार संधान और कई अन्य शामिल प्रोफेसर भी शामिल है।
बता दें कि सैमसंग के पास भारत में अपने रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए 10,000 से अधिक कर्मचारी उपलब्ध हैं। कंपनी के दो प्रमुख अनुसंधान केंद्र- नोएडा और बेंगलुरु में है। आईआईटी कानपुर के साथ सैमसंग की नई साझेदारी भारत में अपने अनुसंधान एवं विकास का विस्तार करने के लिए कंपनी के लॉन्ग-टर्म प्लान का हिस्सा है।
-एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026