नई दिल्ली। देश में सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने अपने पेट्रोल पंप नेटवर्क को मजबूत करने के रिलायंस जियो के साथ मिलाया है। इससे पेट्रोल पंप पर मिलने वाली सेवाओं में भी सुधार होने की उम्मीद है।
गुरुवार को अपने एक बयान में कहा कि जियो IOC साइटों को SD-WAN सर्विस सॉल्यूशन, जीरो-टच प्रोविजनिंग और 24×7 रियल-टाइम मॉनिटरिंग से जोड़ेगा।
IOC कई सुविधाएं प्रदान करेगा
Jio को SD-WAN समाधान प्रदान करने के लिए IOC ऑर्डर मिला है। ये IOC के रिटेल ऑटोमेशन और भुगतान प्रक्रिया, दैनिक मूल्य अपडेट, रिमोट डेस्कटॉप प्रोटोकॉल (RDP) सॉफ्टवेयर और एंटरप्राइज-ग्रेड कनेक्टिविटी के साथ नेटवर्क मॉनिटरिंग जैसी कई सर्विस प्रदान करेगा। इससे सेवा की गुणवत्ता भी सुधरेगी। यह 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में अपनी सर्विस देगा। Reliance Jio Infocomm Ltd की शाखा Jio Business 5 सालों के लिए 200 रिटेल आउटलेट्स में IOC के लिए SD-WAN (सॉफ्टवेयर डिफाइंड वाइड एरिया नेटवर्क) की तैनाती और प्रबंधन करेगी।
मेड इन इंडिया पहल को बढ़ावा
रिलायंस जियो के हेड एंटरप्राइज प्रतीक पशिन ने कहा कि हम अपने ‘मेड इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देने के साथ देश में सबसे बड़े SD-WAN नेटवर्क को लागू करके उत्साहित हैं। IOC की डिजिटल यात्रा का समर्थन करने के लिए हम काफी उत्साहित और तात्पर्य हैं।
जियो की कनेक्टिविटी का मिलेगा लाभ
हमारा व्यापक अनुभव हमें आईओसी को उनके नेटवर्क में बेहतर प्रदर्शन का बेंचमार्क हासिल करने में मदद करेगा। इससे IOC की 7,200 साइटों में से प्रत्येक पर जियो की कनेक्टिविटी का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी।
Jio का SD-WAN सेटअप
आपको बता दें यह समझौता पूरे एशिया में तेल और गैस उद्योग में SD-WAN सेवाओं की सबसे बड़ी तैनाती में से एक होगा। 2,000 से अधिक खुदरा आउटलेट पहले से ही Jio के SD-WAN सेटअप में शामिल हैं।
- लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज घटना: खेत में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले विवाहिता और युवक के शव, मौके पर जुटी भारी भीड़ - October 19, 2026
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे, हत्या के आरोपों को नकारा और बताया आत्महत्या - October 19, 2026
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026