पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। पॉपुलर म्यूजिक कम्पोजर और सिद्धू मूसेवाला के दोस्त बंटी बेंस पर जानलेवा हमला हुआ है। बंटी, पंजाब के मोहाली में एक रेस्टोरेंट में बैठे थे, जब उन पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। हालांकि, इस फायरिंग में बंटी बेंस बाल-बाल बच गए हैं। वह सुरक्षित हैं।
‘आज तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक फायरिंग की इस वारदात के बाद बंटी बेंस को एक धमकी भरा फोन आया जिसमें 1 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी गई। बंटी बेंस पर यह हमला मोहाली में सेक्टर-79 में हुई है। कम्पोजर का दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला से भी खास कनेक्शन रहा है। मूसेवाला के गाने बंटी ही कम्पोज किया करते थे। दो साल पहले ही 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला पर भी फायरिंग हुई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई थी।
लकी पटियाला गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
बंटी बेंस ने बताया है कि फायरिंग के ठीक बाद उन्हें 1 करोड़ रुपये की फिरौती को लेकर फोन आया। फोन करने वाले ने धमकी दी कि यदि वह पैसे नहीं देंगे तो जान से हाथ धो बैठेंगे। बंटी ने खुलासा किया है कि उन्हें यह फोन मोस्टवांटेड गैंगस्टर लकी पटियाल के नाम से किया गया था। लकी, इस वक्त कनाडा में है। बताया जाता है कि लकी पटियाल और लारेंस बिश्नोई एक-दूसरे के विरोधी हैं। लकी बंबिहा गैंग को लीड कर करता है।
मूसेवाला का काम मैनेज करती थी बंटी की कंपनी
कम्पोजर ने इस हमले के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पंजाब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बंटी बेंस ने ना सिर्फ सिद्धू मूसेवाला के अच्छे दोस्त और उनके कई गानों के कम्पोजर रहे हैं, बल्कि उनकी कंपनी ही सिद्धू मुसावले का काम भी मैनेज करती थी।
-एजेंसी
- आगरा छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ और सेवा कार्यों से मनाई वर्षगांठ - July 15, 2026
- एटा: 9 फीट लंबा मगरमच्छ पहुँचा गाँव की गलियों में, दहशत के बीच वाइल्डलाइफ़ SOS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - July 15, 2026
- आगरा में युवक को रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस - July 15, 2026