आगरा। फतेहाबाद-बाह मार्ग पर सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी। हादसा ‘बाबा की तिबरिया’ के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कैंटर और कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार कैंटर में फंस गई और करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।
बचाव कार्य और मशक्कत
हादसे की सूचना मिलने पर फतेहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार के परखच्चे उड़ जाने के कारण शव वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने हाइड्रा मशीन और कटर की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला।
अभी नहीं हो सकी मृतकों की पहचान
हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस फिलहाल मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार चालक तक पहुँचा जा सके।
पुलिस के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन की तेज रफ्तार इस दर्दनाक हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।
- आगरा के जगदीशपुरा में दुकान और प्लॉट खाली कराने को लेकर विवाद: भाजयुमो नेता समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - September 26, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ईसीआई की अहम बैठक: फॉर्म-6 और एसआईआर विवाद पर आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, कई कड़े प्रशासनिक फैसले - September 26, 2026
- वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत: चौथी मंजिल से गिरने से गई जान, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल - September 26, 2026