लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी AAP ने आज दिल्ली के अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस बार पार्टी ने नई दिल्ली से सोमनाथ भारती पर विश्वास दिखाया है। वहीं दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को पार्टी ने टिकट दिया है। पूर्वी दिल्ली के लिए पार्टी ने कुलदीप कुमार और पश्चिमी दिल्ली के लिए महाबल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है।
आप ने किया पांच उम्मीदवारों का ऐलान
आम आदमी पार्टी से वरिष्ठ नेताओं ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उम्मीदवारों का ऐलान किया। जिसमें बताया गया कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन में हैं। इंडिया गठबंधन में आप के 23 उम्मीदवार होंगे। जिनमें से 5 उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी पहले ही कर चुकी है। ऐसे में आज पांच और उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिमसें से चार दिल्ली के और एक हरियाणा के कुरुक्षेत्र सीट के उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है। हरियाणा की करुक्षेत्र सीट से सुशील गुप्ता चुनाव लड़ेंगे।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के अपने चारों उम्मीदवारों के बारे में बताते हुए कहा कि पूर्वी लोकसभा सीट से कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। कुलदीप कुमार रिजर्व कैटिगरी में आते हैं। वहीं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती को नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है।
आप ने साउथ दिल्ली की सीट से सहीराम पहलवान पर भरोसा जताया है। बता दें कि सहीराम पहले भी तीन बार विधायक रह चुके हैं। वहीं पश्चिमी दिल्ली से पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को टिकट दिया है। महाबल मिश्रा कांग्रेस पार्टी के सांसद रह चुके हैं।
बता दें कि आज उम्मीदवारों की चर्चा के लिए सीएम आवास पर एक बैठक भी की गई थी। जिसमें इमरान हुसैन, दुर्गेश पाठक, पंकज गुप्ता, गोपाल राय, राखी बिड़ला और आतिशी शामिल हुईं थीं। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई गई और शाम होते- होते पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी।
-एजेंसी
- वृंदावन में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, आगरा रेफर हुआ एक गंभीर घायल - August 21, 2026
- मुरादाबाद में तीन बच्चों की मां ने 5 साल बाद की दूसरी शादी, 6 बच्चों के पिता से रचाया निकाह, चर्चा का विषय बनी शादी - August 21, 2026
- पैलेट गन पीड़ित को साथ लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे संसद मार्ग थाना, पुलिस पर लगाया FIR नहीं दर्ज करने का आरोप - August 21, 2026