राजस्थान के जोधपुर में अब हालात सामान्य होते नज़र आ रहे हैं. यहाँ ईद से पहले की देर रात और फिर ईद की नमाज़ के बाद हिंसा हुई थी.
हालाँकि, अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएँ बंद रहेंगी और 10 पुलिस थानों के इलाकों में कर्फ़्यू की अवधि बढ़ा कर 6 मई मध्यरात्रि तक कर दी गई है.
आला अधिकारियों की एक टीम अभी भी जोधपुर में हैं.
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवा सिंह घुमरिया के अनुसार “कर्फ़्यू उल्लंघन में पकड़े गए लोगों को ज़मानत पर छोड़ा गया है. उपद्रव करने वालों में से किसी की ज़मानत नहीं हुई है. कुछ अभियुक्तों को जेल भेजा गया है.”
जोधपुर पश्चिम के एसीपी चक्रवर्ती सिंह ने 4 मई को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बताया था कि सीसीटीवी फुटेज और अभय कमांड सेंटर की फुटेज के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार जा रहा है. एसीपी चक्रवर्ती ने बताया कि बीती रात से लेकर सुबह तक 20 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
राज्य के पुलिस महानिदेशक मोहन लाल लाठर ने 4 मई को बयान जारी कर बताया कि अब तक कुल 141 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. इनमें से 133 को धारा 151 में और आठ को अन्य मुक़दमों में गिरफ़्तार किया गया है. जोधपुर में हुए उपद्रव में नौ पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं.
आपसी सौहार्द के लिए दोनों पक्षों के लोगों की बैठक जारी हैं और शहर में शांति के बावजूद एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है.
-एजेंसियां
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026