उत्तराखंड के नैनीताल में जंगल में फैली आग का विकराल रूप देखने को मिला है। नैनीताल से भवाली वाली रोड पर पाईस के जंगलों में भीषण आग का सिलसिला जारी है। आग की वजह से रोड पर धुआ छाया है और गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गई है। यह आग शहर में हाई कोर्ट कॉलोनी तक आ गई है। भारतीय सेना और वायु सेना की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
नैनीताल में लगी आग से जंगल का एक बड़ा हिस्सा और आईटीआई भवन बपेट में आ गया। यहां पर लडियाकांटा क्षेत्र के जंगल में भी आग लगी है। तेज हवाओं की वजह से दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर की मदद से प्रशासन नैनीताल और भीमताल झील से पानी लेकर आग बुझाने में लग गई है।
नैनीताल के खुरपाताल, देवीधुरा, बलदियाखान, ज्योलिकोट, मंगोली, भवाली, भीमताल, मुक्तेश्वर समेत आसपास के जंगलों में आग भड़की हुई है। नैनीताल के टिफिनटॉप सहित नयना पीक, कैमल्स बैंक पहाड़ियां धुएं की चपेट में है। निचले इलाकों में तक जंगल की आग की वजह से धुंध छाई है, जिससे नैनीताल में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है।
-एजेंसी
- आगरा में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिला कार्यकर्ता, एमजी रोड पर निकला विशाल जुलूस - October 12, 2026
- अखिल विश्व गायत्री परिवार का शंखनाद: आगरा में भव्य आयोजनों की शुरुआत, दिल्ली से लेकर आवास विकास तक गूंजेगी अध्यात्म की गूंज - October 12, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार एंडोवास्कुलर तकनीक से ‘ब्रेन AVM’ का किया सफल इलाज, 19 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन - October 12, 2026