Firozabad (Uttar Pradesh, India)। फिरोजाबाद के रामगढ़ थाने से एक और पुलिसकर्मी समेत चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। इस तरह सुहागनगरी में कुल 109 केस हो गए हैं। इनमेंं से 16 रिकवर हो चुके हैं जबकि दो की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों की संख्या 91 है इनमें से एक केस आगरा रैफर कर दिया गया है।
चार नए केस
नए चार संक्रमित मरीजों में रामगढ़ थाने का एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। इस थाने के चार पुलिसकर्मी बुधवार को संक्रमित मिले थे। इस तरह संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या पांच हो गई है। उधर, संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से नेहरू नगर और रहीम नगर के दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रसूलपुर क्षेत्र में प्रेमनगर डाकबंगला निवासी युवती भी संक्रमित मिली है। इस युवती को विगत दिनों बुखार आया था। 27 अप्रैल को इसका सैंपल भेजा गया था और इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम नए मरीजों के संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटा रही है। टूंडला का गांव प्रतापपुर कोरोना मुक्त हो गया है। यहां मिले कोरोना के छह मरीज ठीक हो चुके हैं। उधर, गुरुवार को एफएच मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चार और मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब तक 23 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें सात नए मरीज ठीक हुए हैं।
- ताजमहल के सामने वो आखिरी मुस्कुराहट: आगरा घूमने आए ईरानी नौसैनिकों की तस्वीरें अब बनीं दर्दनाक याद - March 6, 2026
- फिरोजाबाद पुलिस का ‘एंटी-हुड़दंग’ डोज: नशे में कर रहे थे बदतमीजी, थाने में बना दिया ‘मुर्गा’, वीडियो हुआ वायरल - March 6, 2026
- आगरा में जाम छलकाने का नया रिकॉर्ड: होली के 3 दिनों में गटक गए 38 करोड़ की शराब - March 6, 2026