लखनऊ: यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में आज भारी बारिश की चेतावनी है। साथ ही 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। यहां हल्की बारिश का भी अनुमान है।
पिछले 24 घंटे में पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 50 से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं. टीन की चादरें भी उड़ गईं. प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की व कहीं तेज बारिश हुई. मंगलवार को सबसे अधिक बारिश बांदा जिले में लगभग 8 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई.
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में तेज हवा के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे, गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया- 5 जून के बाद पूरे प्रदेश में हवा का रुख पूर्वा से पछुआ होने के आसार हैं। यूपी में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटे में तापमान में तेजी से 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद धीरे धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. बुधवार को उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने के साथ ही तेज रफ्तार झोंकेदार हवा चल सकती है. गुरुवार से धीरे-धीरे मौसम साफ होगा. अधिकतम न्यूनतम तापमान में फिर से वृद्धि होगी.
-साभार सहित
- लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए PDA यात्रा रथ: बोले— “समाजवाद और राम राज्य एक ही, दोनों में विश्वास रखने वाले ही हैं सच्चे सनातनी” - October 21, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026