यूपी की राजधानी लखनऊ में पोस्टर वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले किसी अज्ञात ने भाजपा के नेताओं की अख़बारों के साथ कटिंग चस्पा कर उनके खिलाफ रेप आदि के आरोप लगाए थे।
शुक्रवार को फिर 1090 चौराहे पर एक पोस्टर लगाया गया है। इसमें BJP को बलात्कारी जालसाज, जुमलेबाज और पापी पार्टी लिखा गया है। पोस्टर में नीचे PDA परिवार को निवेदक भी लिखा गया है। हालांकि अभी तक किसी की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। अब यह पोस्टर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, राजधानी के 1090 चौराहे पर लगाए गए पोस्टर में बीजेपी को B- बलात्कारी, J-जुमलेबाज,जालसाज और P-पापी पार्टी लिखा गया है. पोस्टर के आखिर में निवेदक में PDA परिवार लिखा गया है. पोस्टर को लेकर बीजेपी से जुड़े लोगों का कहना है कि ये विपक्ष की साजिश है.
बता दें कि, इससे पहले भी बीजेपी को लेकर पोस्टर लगाए गए थे. जिसमें लिखा गया है कि ‘बाबा का बुलडोजर कहाँ है ? बलात्कारियों को संरक्षण और पीड़िता पर राजनीति करना बंद करो. गोरखपुर, उन्नाव, बनारस में कब चलेगा बुलडोजर? पोस्टर में मणिपुर की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने की घटना को भी दर्शाया गया है.
पोस्टर में कासगंज में छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने की घटना, वाराणसी में भाजपा नेता की बेटी का स्कूल जाते समय अपहरण, वाराणसी में गैंगरेप की वारदात में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जिक्र, उन्नाव में पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की ओर से की गई घटना और सांसद रवि किशन पर एक महिला और उसकी बेटी की ओर से लगाए गए आरोपों का तस्वीरों सहित लिखा गया है. इस पोस्टर में कई अखबारों की कटिंग भी लगाई गई थी.
Compiled by up18News
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026