लखनऊ: वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने मंत्रियों के कार्यक्षेत्र और प्रभार वाले जनपदों में व्यापक फेरबदल किया है। कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां सौंपकर सरकार ने प्रशासनिक और राजनीतिक कमान को अधिक मजबूत करने का संकेत दिया है।
इस बड़े बदलाव में वरिष्ठ मंत्रियों की भूमिकाओं को फिर से निर्धारित किया गया है, साथ ही नए चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को अब आगरा और कासगंज की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पूर्व में आगरा का प्रभार संभाल रहे जयवीर सिंह को झाँसी और फर्रुखाबाद का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फेरबदल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का हिस्सा है। सरकार और संगठन दोनों अब आक्रामक तरीके से जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की कवायद में जुटे हैं।
प्रमुख मंत्रियों के नए प्रभार:
मनोज पांडे को सीतापुर का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अजीत पाल को फतेहपुर, समेन्द्र तोमर को मुजफ्फरनगर, सुरेंद्र दिलेर को बुलंदशहर और हंसराज विश्वकर्मा को सोनभद्र का नया प्रभारी बनाया गया है।
सुरेश कुमार खन्ना- वाराणसी और लखनऊ, सूर्य प्रताप शाही- अयोध्या और बस्ती, स्वतंत्र देव सिंह- प्रयागराज और गोरखपुर, भूपेंद्र चौधरी- आगरा और कासगंज, बेबी रानी मौर्य- इटावा और हाथरस, लक्ष्मी नारायण चौधरी- अलीगढ़ और फिरोजाबाद, जयवीर सिंह- झाँसी और फर्रुखाबाद, धर्मपाल सिंह- गाज़ियाबाद और रामपुर, नन्द गोपाल गुप्ता “नन्दी”- मिर्जापुर और चित्रकूट, अनिल राजभर- आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर, राकेश सचान- रायबरेली और कन्नौज, अरविन्द कुमार शर्मा- जौनपुर और भदोही, योगेन्द्र उपाध्याय- कानपुर नगर, आशीष पटेल- गोंडा, संजय निषाद- कानपुर देहात, ओम प्रकाश राजभर- अम्बेडकरनगर, दारा सिंह चौहान- कुशीनगर और श्रावस्ती, सुनील कुमार शर्मा- सहारनपुर, अनिल कुमार- मुरादाबाद।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)-
नितिन अग्रवाल- लखीमपुर खीरी, कपिल देव अग्रवाल- बिजनौर, रवीन्द्र जायसवाल- गाजीपुर, सन्दीप सिंह- मथुरा, गुलाब देवी- अमरोहा, गिरीश चन्द्र यादव- सुल्तानपुर, धर्मवीर प्रजापति- मैनपुरी, असीम अरूण- हरदोई और मेरठ, जे.पी.एस. राठौर- संभल और बरेली, दयाशंकर सिंह- देवरिया और मऊ, नरेन्द्र कुमार कश्यप- शाहजहांपुर, दिनेश प्रताप सिंह- बाँदा और बहराइच, अरुण कुमार सक्सेना- बदायूं, दयाशंकर मिश्र “दयालु”- बलिया और महराजगंज।
राज्यमंत्री–
मयंकेश्वर शरण सिंह- प्रतापगढ़, दिनेश खटीक- शामली, संजीव गोंड- चंदौली, बलदेव सिंह ओलख- पीलीभीत, जसवन्त सिंह सैनी- बागपत, रामकेश निषाद- हमीरपुर, मनोहर लाल मन्नू कोरी- महोबा, संजय सिंह गंगवार- जालौन, बृजेश सिंह- गौतमबुद्धनगर, के.पी. मलिक- हापुड़, सुरेश राही- बाराबंकी, प्रतिभा शुक्ला- अमेठी, राकेश राठौर गुरू- औरैया, रजनी तिवारी- उन्नाव, सतीश चन्द्र शर्मा- बलरामपुर, दानिश आजाद अंसारी- ललितपुर, विजय लक्ष्मी गौतम- संतकबीरनगर, कृष्णा पासवान- कौशाम्बी, कैलाश सिंह राजपूत- एटा।
- आगरा में अमानवीय अत्याचार: मजदूरी मांगने पर राजमिस्त्री को उल्टा लटकाकर पीटा, अपमान से आहत युवक ने दी जान - June 24, 2026
- आगरा की हवाई उड़ानों को पंख देने की तैयारी: सांसद नवीन जैन ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, बंद सेवाओं की बहाली की मांग - June 24, 2026
- फिरोजाबाद: महिला शिक्षकों की समस्याओं पर BSA से मिला शिक्षक संघ, एरियर और मानदेय के शीघ्र भुगतान की उठाई मांग - June 23, 2026