Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। आगरा से मथुरा आ रही मथुरा डिपो की बस सांड के सामने आ जाने से बस पलट गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांड के सामने आ जाने के करण पलट गयी। आगरा से मथुरा की ओर आ रही मथुरा डिपो की बस संख्या यू.पी.85 बी टी 2005 के सामने अचानक एक आवारा सांड आ गया जिससे टकराकर बस अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गयी। हादसे के समय बस में करीब 8 लोग यात्रा कर रहे थे। बस में सवार सभी लोग बस के अचानक पलट जाने से घायल हो गये। हादसे की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर रिफाइनरी थाना पुलिस पहुंच गयी। घायलों को तत्काल स्थानीय व्यक्तियों और पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हादसा थाना रिफाइनरी क्षेत्र अन्तर्गत स्वर्ण जयंती सामुदायिक अस्पताल के सामने हुआ जिसके कारण आनन फानन में स्वर्ण जयन्ती अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है।
- पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने की अपनी नई पार्टी ‘जननीति भारत’ की घोषणा, राजनीति में बड़े बदलाव का किया दावा - October 15, 2026
- न्याय विश्वास फाउंडेशन: अनिकेत निकम की पहल से ग्रामीण महाराष्ट्र में 5,000+ नागरिकों तक पहुँच - October 15, 2026
- लखनऊ का शिवा शर्मा हत्याकांड: नेपाल के बस स्टेशन पर CCTV में नज़र आई 25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे, बॉर्डर पर लावारिस मिली स्कॉर्पियो - October 15, 2026