बाराबंकी जिले में एक फरियादी ने जनता दर्शन के दौरान डीएम ऑफिस में आत्मदाह का प्रयास किया। जैसे ही फरियादी ने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगाई हड़कंप मच गया। आनन फानन में डीएम सत्येन्द्र कुमार ने पीड़ित को अपने ऑफिस में बुलाया और सीएमओ को बुलाकर डॉक्टरो की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार करके हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खुद को आग लगा कर आत्मदाह का प्रयास करने वाले फरियादी का नाम जुबैर है। वह रामनगर के डीह गांव का निवासी है। वह अपने परिवार के साथ डीएम कार्यालय आया था। यहां उसने खुद को आग लगा कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस मामले में डीएम सत्येन्द्र ने फौरन जुबैर के आवास की किस्त को जारी किया और ग्राम पंचायत अधिकारी को सस्पेंड करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने का आदेश दिया है।
डीएम सत्येन्द्र कुमार ने मीडिया को बताया कि जुबैर सुबह अपने परिवार के साथ यहां आया था आते ही उन्होंने जनता दर्शन के दौरान खुद पर तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। रामनगर के डीह गांव का रहने वाला है और आवास योजना की दूसरी किस्त न मिलने की वजह से आत्मदाह का प्रयास किया था। जिस भूमि पर इनका आवास बन रहा था, वह भूमि उन्हे पट्टा करते हुए उपलब्ध कराई जा रही है और आवास की दूसरी किस्त भी जारी करने के आदेश दे दिया गया है।
-एजेंसी
- जौहर ट्रस्ट मामले में सपा नेता आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा, अजीमनगर थाने में दर्ज हुई नई एफआईआर - October 14, 2026
- यूपी में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का बड़ा मौका: 17 और 24 अक्टूबर को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप - October 14, 2026
- शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन सीएम योगी का बड़ा संदेश: कहा- “जब गांव की नारी होगी समृद्ध, तभी सशक्त बनेगा उत्तर प्रदेश” - October 14, 2026