आगरा: संभागीय परिवहन विभाग ने नगर में कई क्षेत्रों में ऑटो रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाया। एआरटीओ और दो पीटीओ की टीम ने बिना वर्दी के 206 ऑटो चालकों का चालान किया। शहरी सीमा में 56 लाल रंग वाले ऑटो रिक्शा पकड़े गए।
आरटीओ प्रवर्तन के तीन दलों ने बोदला, सिकंदरा, गुरु का ताल, खंदारी, भगवान टॉकीज, वाटरवर्क्स और रामबाग चौराहे पर ऑटो चालकों के चालान किए। यात्री कर अधिकारी शिव कुमार मिश्र ने बताया कि ऑटो चालक वर्दी नहीं पहन रहे हैं। इस पर 206 चालकों का चालान किया। जुर्माना 500 रुपये है। शहरी परमिट न होने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों के लाल रंग वाले ऑटो सिकंदरा, रामबाग और टेढ़ी बगिया मार्ग पर दिखे। करीब 56 लाल ऑटो का चालान किया गया। परमिट उल्लंघन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना है। एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार और यात्री कर अधिकारी अमित वर्मा की टीम भी कार्रवाई में शामिल रही।
गौरतलब है कि पिछले दिनों गुरु का ताल गुरुद्वारा के सामने ऑटो दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद भी ऑटो चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। आरटीओ के चेकिंग अभियान को देखकर कई ऑटो चालकों ने मार्ग बदल लिए। इससे सवारियों को दिक्कत हुई। रुनकता से सिकंदरा आने वाले ऑटो सब्जी मंडी पर रुक गए और यहीं पर सवारी उतार दी। यही स्थिति अन्य मार्गों पर देखने को मिली।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026