आगरा। थाना पिनाहट क्षेत्र के चंबल नहर द्वितीय पंप हाउस के पास रविवार को खेत का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियों का इस्तेमाल हुआ। संघर्ष में दोनों ओर से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राकेश और बृज मोहन शर्मा उर्फ बॉबी के बीच खेत को लेकर विवाद चला आ रहा है। राकेश का कहना है कि पिछले लम्बे समय से दूसरा पक्ष उनके खेत पर कब्जे की कोशिश कर रहा है। आज भी आकर ये लोग खेत जोतने लगे। उसने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने उनके बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। चार-पांच लोग, जिन्हें वह नहीं जानता है, उन्होंने हमला बोल दिया। राकेश पक्ष के लोगों के आने पर दूसरे पक्ष के लोग भाग गये। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला किया।
इस संघर्ष में राकेश पक्ष के तीन और बृजमोहन पक्ष का एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस को तहरीर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की सत्यता की जांच कर रही है।
- माँ ललिता देवी मंदिर: नैमिषारण्य का प्रमुख शक्तिपीठ, जहाँ दर्शन मात्र से दूर होती हैं हृदय की पीड़ाएँ - August 1, 2026
- योगी सरकार के फैसले पर मायावती का स्वागत: भदोही को ‘संत रविदास नगर’ नाम वापस मिलने पर जताई खुशी - August 1, 2026
- जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का कायराना कृत्य: कुलगाम में दो प्रवासी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन - August 1, 2026