Agra, Uttar Pradesh, India.राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आज से शुरू हो गया। यातायात विभाग ने रैली निकालकर अभियान का श्रीगणेश किया। वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा अभियान का कुछ नए अंदाज शुभारंभ में किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के आगरा टोल प्लाजा पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर शुरू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्राइम ऑप्टिकल के प्रबंधक गजेंद्र शर्मा ने शहर के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. प्रदीप साने व डॉ. ललित कुमार की मदद से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया! शिविर का शुभारम्भ उप जिलाधिकारी फतेहाबाद अमित काले ने फीता काटकर किया। मुख्य सुरक्षा अधिकारी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सूर्यकान्त द्विवेदी तथा सहायक सुरक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उप जिलाधिकारी का स्वागत किया। पीएनसी कम्पनी के मैनेजर अनिल जैन की उपस्थित उल्लेखनीय रही।
एडवोकेट राहुल शर्मा ने बताया कि निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एक माह तक चलेगा।17 फरवरी 2021 तक कोई भी व्यक्ति यहां आकर फ्री में नेत्र परीक्षण करा सकता है। यह पहल निश्चित रूप से वाहन चालकों के लिए बेहतर सुविधा साबित होगी।

- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026