बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाराबंकी में आयोजित एक समारोह में कहा कि “जो कोई भी वंदे मातरम का विरोध करता है, वह वास्तव में भारत माता का विरोध करता है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वंदे मातरम किसी व्यक्ति, जाति या क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति हमारी श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक है।
सीएम योगी ने कहा, “वंदे मातरम किसी को किसी विशेष पूजा पद्धति की ओर नहीं ले जाता, बल्कि यह हमारी आंतरिक भावनाओं का प्रदर्शन है। भारत और भारतीयता को आगे बढ़ाने की शक्ति हमें देवी सरस्वती, देवी लक्ष्मी और देवी दुर्गा के पूजन से मिली है।”
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता पर जोर देते हुए कहा कि यह केवल एक शब्द नहीं, बल्कि हमारी आन, बान और शान है। यही हमारा अस्तित्व है और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी।
कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹1,734 करोड़ की 254 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही, विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को चेक और प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।
उन्होंने कहा कि बाराबंकी की विकास यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है और यह जनपद अब उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल का हिस्सा बन चुका है। सीएम ने अंत में “बाबा लोधेश्वर महादेव जी की पावन धरा” को नमन करते हुए सभी लाभार्थियों को बधाई दी।
- आगरा जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: होटलों को 10 और अस्पतालों को 20 प्रतिशत ही मिलेंगे व्यावसायिक सिलेंडर - March 25, 2026
- फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात: ₹28.15 करोड़ की लागत से बना अकबरा-पनवारी ओवरब्रिज शुरू, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण - March 25, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026