रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खां के आर्थिक तंगी के दावों को लेकर रामपुर में सियासत फिर गरमा गई है। भाजपा नेता फसाहत अली खान शानू ने आज़म खां के बयानों पर निशाना साधते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है।
शानू ने कहा कि आज़म खां लगातार अपनी आर्थिक परेशानी का रोना रो रहे हैं, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म और उनके करीबियों के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति मौजूद है।
उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “आज़म खां कह रहे हैं कि अदालत में पैसा जमा करना है और कोई उनका घर खरीद ले, तो अगर वे सचमुच संकट में हैं, हम जनता से चंदा इकट्ठा करेंगे।”
भाजपा नेता ने आगे तंज कसते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं ₹500 का मनीऑर्डर भेजकर इस ‘सहायता अभियान’ की शुरुआत की है।
राजनीतिक गलियारों में भाजपा नेता के इस बयान ने नई बहस छेड़ दी है। सपा समर्थक इसे आज़म खां का अपमान बता रहे हैं, जबकि भाजपा खेमे में इसे ‘राजनीतिक व्यंग्य’ के रूप में देखा जा रहा है।
रामपुर की सियासत में आज़म खां और फसाहत अली शानू की बयानबाज़ी ने एक बार फिर माहौल गरमा दिया है।
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026