आज मक्रर संक्रांति हैं। पटना में सभी राजनीतिक दल अपने अपने पार्टी कार्यालय में चूड़ा-दही भोज का आयोजन करती है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी ने भी प्रदेश कार्यालय में भोज का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसमें शामिल होने का न्यौता भी दिया गया था।
सीएम कार्यालय की ओर से सीएम नीतीश कुमार के आने का समय समय 14 जनवरी दोपहर 12 बजे तक दिया गया था। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार दो घंटा पहले ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। लेकिन, इस दौरान चिराग पासवान मौजूद ही नहीं थे। 10 मिनट तक रुकने के बाद सीएम नीतीश कुमार रवाना हो गए।
चिराग पासवान खुद गायब दिखे
इस घटना के बाद सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। तंज कसने वाले विपक्ष के नेता कहने लगे कि भोज में एनडीए के सभी नेताओं को आमंत्रित कर चिराग पासवान खुद गायब दिखे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोज में शामिल होने के लिए पहुंच गए लेकिन चिराग वहां नहीं पहुंच पाए।
पार्टी अध्यक्ष ने किया स्वागत
इधर, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने सीएम नीतीश कुमार का स्वागत किया। सीएम नीतीश कुमार भी 10 मिनट तक यहां रुके। पार्टी के नेताओं से बातचीत की। इसके बाद बिना भोज खाए ही सीएम नीतीश कुमार रवाना हो गए।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026