Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा के अग्रणी समूह माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल ने इंटरनेशनल योगा डे पे अपने बच्चो के लिए योगा का कार्यक्रम आयोजित किया। सभी ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। योगा हमारे उथल पुथल जीवन को संतुलित करता है। इसी को ध्यान रखते हुए माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल अपने बच्चों के लिए रेगुलर योगा क्लास चलाता है। इंटरनेशनल योगा डे पर बच्चों ने अलग अलग आसन किये और इसका महत्त्व भी बताया। बच्चों ने अपने आसनों से सबको चकित कर दिया।
इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर स्पर्श बंसल ने कहा, “योग हमारी जिंदगी का एक अहम् हिस्सा है। हमें अपने बच्चों को भी योग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल हर तरह से अपने बच्चों के हित के लिए कुछ न कुछ करता रहता है। बच्चों को नियमित योगा कराते हैं। योग करें और स्वस्थ रहें। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल रंजीता रानी और स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर अंकुर काबरा भी उपस्थित रहे।
- साहित्यिक समागम: नागरी प्रचारिणी सभा में जुटीं हिंदी की दिग्गज हस्तियां, कहानी और आलोचना की हुई जुगलबंदी - March 15, 2026
- आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर फिल्मी अंदाज में शराब की तस्करी: ट्रक के भीतर बने गुप्त केबिन से 600 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार - March 15, 2026
- Agra News: इंस्टाग्राम पर पीछा करने के बाद छात्रा की फोटो की वायरल, आरोपी परिवार पर केस दर्ज - March 15, 2026