केरल के गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने उदयपुर में गला काटकर हुई हत्या के मामले में मदरसों की शिक्षा पर सवाल उठाया है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा- जब लक्षण आते हैं तो हम चिंतित होते हैं, लेकिन गहरी बीमारी पर ध्यान देने से इनकार करते हैं. मदरसों में बच्चों को ये पढ़ाया जा रहा है कि ईशनिंदा की सज़ा सर काटना है. उन्होंने कहा, इसे अल्लाह के क़ानून की तरह पढ़ाया जा रहा है. वहाँ क्या पढ़ाया जा रहा है, उसकी जाँच होनी चाहिए.
मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में एक हिंदू दर्जी कन्हैया लाल की गला काटकर हत्या कर दी गई. दोनों अभियुक्तों ने हत्या का वीडियो भी बनाया था और इसे बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का बदला बताया है.
दोनों अभियुक्तों को भी पुलिस ने राजसमंद ज़िले के भीम से गिरफ़्तार कर लिया है. दोनों की पहचान मोहम्मद रियाज़ और गौस मोहम्मद के रूप में हुई है. दोनों एक वीडियो में कन्हैयालाल के सिर कलम कर देने की बात स्वीकार रहे हैं. इन्होंने इस वीडियो में पीएम मोदी की हत्या की भी धमकी दी है.
-एजेंसियां
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- देश-विदेश के शोधार्थियों का आगरा में मंथन: ICMRP-2026 के समापन पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले— ‘नवाचार से मिलेगा विकास को नया आयाम’ - November 1, 2026