दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी ने बुधवार को उदयपुर हत्याकांड को ग़ैर-इस्लामी बताते हुए इसकी निंदा की है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा है, “उदयपुर में हुए घिनौने क़त्ल के वाकये ने इंसानियत को हिलाकर रख दिया है. इंसानियत के ख़िलाफ़ इस घटना में, जिसमें दो शख़्स रियाज़ और गौस शामिल बताए जा रहे हैं, उनके द्वारा कन्हैया लाल नामक शख़्स का क़त्ल किया जाना और वो भी रहमतुल्लाह आलमीन के नाम पर…न सिर्फ़ कायरता का काम है बल्कि ये क़दम ग़ैर-इस्लामी और ग़ैर-कानूनी है. मैं अपनी और हिंदुस्तानी मुसलमानों की तरफ़ से इसकी सख़्त शब्दों में निंदा करता हूं.”
उन्होंने ये भी कहा है कि अगर इन लोगों ने क़ुरान के रास्ते पर कदम बढ़ाए होते तो ये काम न किया होता.
उन्होंने कहा, “वो लड़के जिन्होंने इस वहशी कृत्य को अंजाम दिया है, वे हुज़ूर की सीरत, क़ुरानी तालिमात और शरियत के हिसाब से चले होते तो शायद उन्होंने इस घिनौने कृत्य को अंजाम न दिया होता.”
राजस्थान के उदयपुर ज़िले में बीते मंगलवार को कपड़ों की सिलाई का काम करने वाले एक शख़्स कन्हैयालाल तेली की दो लोगों ने धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी थी.
इसके बाद से उदयपुर समेत राजस्थान में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. और कई स्थानों पर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है.
-एजेंसियां
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले लखनऊ की सड़कों पर उतरी सपा: हजरतगंज चौराहे पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कार्यकर्ता को गोद में उठाकर भागी पुलिस - November 1, 2026
- ”मोदी सत्ता से हटेंगे तभी सुरक्षित रहेगा देश का लोकतंत्र”: रामलीला मैदान की महारैली से कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बड़ा बयान - November 1, 2026