Agra, Uttar Pradesh, India. मुख्य अग्निशमन अधिकारी आगरा अक्षय रंजन शर्मा ने जिले के समस्त नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि होली रंगों के साथ प्रेम और सद्भाव का त्योहार है। सभी नागरिक होली मिलजुलकर मनाएं। होली इस तरह से मनाएं कि मिसाल बन जाए। याद रखें कि होली प्रेम बढ़ाने के लिए है। किसी पर भी जबरन रंग न डालें। मस्ती करें लेकिन हुड़दंग नहीं।
श्री शर्मा ने कहा है कि होली जलाते समय सावधानी बरतें। होली के साथ ही गर्मी शुरू हो जाती है और शुरू हो जाती हैं आगजनी की घटनाएं। इसलिए अग्नि से बचाव करें। अग्निशमन यंत्र चालू रखें। आग बुझाने के लिए जल का भंडारण रखें। कारखानों आदि में आगजनी विद्युत शॉर्ट सर्किट से होती है। इसलिए विद्युत उपकरणों की जांच कराते रहें।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- शुभ मुहूर्त में अमंगल: वृंदावन में उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद धूं-धूं कर जला होटल, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू, 3 लोग झुलसे - February 11, 2026
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026