मथुरा। संत प्रेमानंद महाराज के देर रात्रि भ्रमण एवं दर्शन के दौरान तेज आवाज में म्यूजिक बजाने व आतिशबाजी चलाने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इस मामले में सुनरख मार्ग स्थित एनआरआई ग्रीन कॉलोनी के लोगों ने बैठक आयोजित कर रात्रि के समय म्यूजिक बजाने और आतिशबाजी चलाने पर रोक लगाई जाने की मांग उठाई जा रही थी। तभी संत प्रेमानंद महाराज के कुछ अनुयाई वहां पहुंच गए और विरोध कर रहे हैं लोगों से कहा सुनी करने लगे।
आपको बताते चलें कि संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों राधा नाम के प्रचार प्रसार को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वे रात्रि में करीब 2 बजे छटीकरा रोड स्थित अपने आवास से परिक्रमा मार्ग में बने राधा केलि कुंज आश्रम तक पैदल जाते हैं इस दौरान उनके अनुयायियों द्वारा सड़क पर फूल एवं रंगों से रंगोली तैयार की जाती हैं तथा मार्ग को रस्सियों से अवरुद्ध कर दिया जाता है। यही नहीं बड़े-बड़े साउंड सिस्टम के साथ भजन कीर्तन का म्यूजिक बजाते हुए और आतिशबाजी चलते हुए उनके हजारों अनुयाई भी साथ में होते हैं। जिससे दिन रात्रि में अपने घरों में सोते स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उनका कहना है कि देर रात्रि में जब वह लोग सो रहे होते हैं तो उसे समय इस तरह की हरकत को अंजाम देना ठीक नहीं है। इसके कारण बीमार एवं बुजुर्ग लोगों समेत सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, यही नहीं मार्ग अवरुद्ध किए जाने के कारण कई बार बीमार लोगों को अस्पताल तक ले जाने से भी रोक दिया जाता है। कॉलोनी के लोगों ने जिला प्रशासन से संत प्रेमानंद के अनुयायियों द्वारा की जा रही इस तरह की हरकत पर रोक लगाई जाने की मांग की है ताकि स्थानीय लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यही नहीं जिस समय एनआरआई ग्रीन कॉलोनी में बैठक चल रही थी तभी संत के कुछ अनुयाई वहां पहुंच गए और उन्होंने बैठक कर रहे लोगों के साथ काफी देर तक कहासुनी की। इस दौरान स्थिति काफी गंभीर होती भी नजर आई। जब उनके एक अनुयाई से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया तो वह बिना जवाब दिए वहां से भाग खड़े हुए।
साभार सहित
- अयोध्या: दिनभर हाउस अरेस्ट के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किए रामलला के दर्शन, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप - July 1, 2026
- Agra News: कुकथला में पनीर फैक्ट्री पर FSDA का छापा, 50 किलो मिलावटी पनीर और 150 लीटर दूध मौके पर नष्ट - June 30, 2026
- Agra News: कैलाश मोड़ पर बनेगा भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम, मंदिर निर्माण समिति ने बदली परियोजना की जगह - June 30, 2026