छत्तीसगढ़ की सभी विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हज़ार रुपये देने की राज्य सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ की रविवार से शुरुआत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए इस योजना की शुरुआत की. इस योजना की पहली किश्त के तौर पर राज्य की 70.12 लाख महिलाओं के खाते में 655.57 करोड़ रुपये जमा किए जाएंगे.
राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने चुनाव से पहले महिलाओं को वादा किया था. उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का यह अहम बिंदु था. अब 100 दिन के भीतर ही इस योजना को शुरू किया जा रहा है.
इसके लिए राज्य में 150 से भी अधिक जगहों पर आयोजन किए जा रहे हैं. रायपुर में भी एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है. राजनीतिक गलियारे में माना जाता है कि ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने बीजेपी को एकतरफ़ा वोट किया, जो राज्य में भूपेश बघेल सरकार की विदाई का कारण बना.
-एजेंसी
- ऐसा लगता है जैसे रोजाना 30 सिगरेट पी रहे हों…दिल्ली की हवा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- प्रदूषण की मुख्य वजह गाड़ियां - November 6, 2026
- केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का तीखा प्रहार; बोले— “यह चुनाव चोरी का स्थायी बंदोबस्त और लोकतंत्र का अपहरण है” - November 6, 2026
- यूपी में दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला: भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त, मिनिष्ती एस. को मिली सचिव वित्त की जिम्मेदारी - November 6, 2026