इस बार उत्तर प्रदेश में होली जमकर खेल सकते हैं और किसी तरह की पाबंदी भी नहीं होगी. उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण दर में प्रभावी सुधार को देखते हुए राज्य में विभिन्न गतिविधियों पर लगी पाबंदियां हटा ली. कोरोना वायरस संक्रमण में कमी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में तरणताल, विवाह और आंगनवाड़ी केंद्रों पर लगी आंशिक पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं लेकिन समस्त स्थानों पर कोविड प्रोटोकाल सख्ती से लागू रहेगा.
अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि पूर्व में विभिन्न गतिविधियों की अनुमति दी गई थी लेकिन तरणताल या वाटर पार्क, आंगनवाड़ी केंद्रों के अलावा शादियों और अन्य समारोहों पर पाबंदियां जारी थीं. राज्य के सभी जिलाधिकारियों और जिलों के पुलिस अधिकारियों को भेजे गये आदेश में अपर मुख्य सविच (गृह) ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की दर में प्रभावी कमी को देखते हुए अब सभी तरणताल या वाटर पार्क, आंगनवाड़ी केंद्र खुले रहेंगे.
उन्होंने कहा कि शादी समारोह व अन्य आयोजनों में बंद स्थानों एवं खुले स्थानों में मास्क की अनिवार्यता तथा कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुसार अन्य सावधानियां बरतते हुए पूर्ण क्षमता के साथ व्यक्तियों के सम्मिलित होने की अनुमति होगी. होली महापर्व से ठीक पहले राज्य सरकार के इस फैसले से लोगों को काफी राहत मिलेगी. COVID-19 संक्रमण की वजह से स्विमिंग पूल, वाटर पार्क, आंगवाड़ी केंद्र आदि को बंद कर दिया था ताकि कोरोना वायरस का प्रसार न हो सके. मगर अब सरकार ने ये पाबंदियां हटा दी हैं.
-एजेंसियां
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026