मध्य प्रदेश के एक IAS अफसर पर अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। नाम है- मोहित बुंदस। खास बात ये है कि IAS पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कराने वाली उनकी पत्नी भी IRS यानी भारतीय राजस्व सेवा की अफसर हैं। नाम है- शोभना मीण। शोभना ने 38 वर्षीय पति मोहित के खिलाफ मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद FIR दर्ज कर ली है, इस मामले में मोहित की मां और बहनों को भी आरोपी बनाया गया है।
भोपाल में ही पदस्थ IRS शोभना मीणा ने अपनी शिकायती में बताया कि ‘मंगलवार को मैं अपने दफ्तर में थी, तभी दोपहर मेरे पति मोहित वहां घुस आए और मेरे साथ गाली गलौज करने लगे। इस दौरान वो अभद्रता पर उतर आए और मारपीट करने लगे। मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। जब मैं कमरे से बाहर निकल आई तो वो भी वहां से चले गए।’
मोहित और शोभना की शादी साल 2012 में हुई थी। शोभना तब IRS नहीं बनी थीं। उन्होंने शादी के बाद परीक्षा पास की। दोनों का एक बेटा भी है। शोभना का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास और दो ननद उनको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थीं।
शोभना ने बताया कि ‘शादी के पहले मेरे ससुराल वालों का व्यवहार सभ्य और मिलनसार था। 24 अक्टूबर 2011 को सगाई की रस्म पूरी होते ही सास, ननदों और पति ने सगाई में कम पैसे की उलाहना देनी शुरू कर दी। भरपूर दहेज लेने के बाद भी शादी के अगले दिन से ही फिर परेशान करना शुरू कर दिया गया। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर मैं दिल्ली में अपने माता-पिता के पास रहने चली गई। वहां रहकर सिविल सेवा की परीक्षा दी। फिर मेरा चयन भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी के रूप में हुआ।’
इंटरव्यू रोकने के लिए कमरे में किया बंद
शोभना के मुताबिक ‘UPSC परीक्षा के इंटरव्यू में शामिल होने से रोकने के लिए मेरी सास और ननदों ने गर्भावस्था की स्थिति में मुझे जयपुर में अपने घर में कैद कर दिया था। मैं किसी तरह से उनके चंगुल से निकलकर दिल्ली जाकर साक्षात्कार में शामिल हुई। इसके बाद ट्रेनिंग के दौरान भी मेरे पति ने अकादमी में पहुंचकर मेरे साथ गाली-गलौज की थी।’
पहले IPS थे, फिर IAS बने मोहित बुंदस
IRS पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोपी मोहित बुंदस झारखंड में पांच साल IPS रह चुके हैं। उनकी मां की इच्छी थी वो IAS बनें इसलिए उन्होंने तैयारी जारी रखी और फिर से परीक्षा देकर IAS बने। वो एमपी के कुछ जिलों के कलेक्टर भी रह चुके हैं। कभी दूसरों की फरियाद लिखने वाले मोहित आज खुद दहेज प्रताड़ना के आरोपी बन चुके हैं। बहरहाल, पुलिस ने अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। मामले की जांच की जा रही है।
-एजेंसियां
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026