यूपी के हापुड़ में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तेज धमाके के साथ आग लग गई। तेज धमाके के बाद लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दमकल कर्मियों को फोन किया गया। इस हादसे में आठ मजदूर जिंदा जल गए हैं जबकि 15 लोग बुरी तरह से झुलसे हैं। हादसे की खबर पाकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फैक्ट्री में राहत बचाव कार्य भी जारी है।
जिले के धौलाना क्षेत्र के यूपीआईडी की फैक्ट्री है, जिसमें केमिकल बनता है। बताते हैं कि शनिवार दोपहर बाद अचानक से फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। तेज धमाके के साथ फटे बॉयलर से आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताते हैं कि हादसे के दौरान फैक्ट्री के अंदर करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में आठ मजदूर जिंदा जल गए हैं जबकि 15 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। हादसे की खबर पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
-एजेंसियां
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026