ठंड और कोहरे की वजह से हादसा न हो इसके लिए यूपी ट्रैफिक पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा पर स्पीड लिमिट में बदलाव किया है। नई स्पीड लिमिट 15 दिसंबर से लागू होकर 15 फरवरी तक लागू रहेगी। इतना ही नहीं इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए नियमों के अनुसार हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रतिघंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
ट्रैफिक डीसीपी यमुना प्रसाद ने मीडिया को बताया कि ठंड के मौसम में कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता कम हो जाती है। जिसकी वजह से गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है। ठंड के कारण सड़कें चिकनी हो जाती है जिसकी वजह से हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है।
हम किसी भी हादसे को रोकने के लिए यमुना और नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर गति कम करने जा रहे हैं।यह फैसला 19 नवंबर को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक टक्कर के बाद लिया गया। मथुरा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस सुबह साढ़े चार बजे के करीब कोहरे की वजह से एक रुके हुए वाहन से टकरा गई। जिससे 17 लोग घायल हुए थे।
15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहन की गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहन की गति सीमा सौ किलोमीटर प्रतिघंटा से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। वहीं भारी वाहन की गति सीमा 60 किलोमीटर प्रतिघंटा से घटाकर 50 प्रतिघंटा कर दी गई है। वहीं इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगेगा। स्पीड लिमिट पार करने पर हल्की कारों पर दो हजार रुपए का जुर्माना औल भारी वाहनों जैसे ट्रक आदि पर चार हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में महिला आयोग की बड़ी जनसुनवाई: 17 मार्च को सर्किट हाउस में फरियाद सुनेंगी डॉ. बबीता चौहान - March 16, 2026
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026