Agra, Uttar Pradesh, India. युवा डॉक्टर नीहारिका मल्होत्रा आगरा में मासिक धर्म स्वच्छता पर काफी काम कर रही हैं। वे महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही उन तक मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़े उत्पाद भी उन तक पहुंचा रही हैं। उनका कहना है कि हमारे देश में गर्भावस्था एक उत्सव की तरह है, लेकिन मासिक धर्म स्वच्छता जो उस गर्भावस्था को लाने के लिए एक अहम पड़ाव है उस पर कोई बात नहीं करना चाहता। हमें इस टैबू को मिलकर हटाना चाहिए।
स्मृति, रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी और आईएचआरओ आगरा में मासिक धर्म स्वच्छता पर मुहिम चला रहे हैं। इसके तहत गुरुवार को रुई की मंडी क्षेत्र में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता का महत्व बताने के साथ ही सैनेटरी पैड, मास्क और इससे जुड़ी हाईजीन किट प्रदान की गईं। स्मृति की अध्यक्ष होने के साथ ही डॉ. नीहारिका आईएचआरओ की आगरा में वाइस प्रेसिडेंट और सोसायटी ऑफ मेंस्ट्रुअल हाईजीन कीं सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में 70 प्रतिशत महिलाएं सामान्य मासिक धर्म स्वच्छता उत्पाद इस्तेमाल नहीं करती हैं जैसे सैनेटरी पैड, मैन्सटुअल कप्स या टैंपून्स, बल्कि इसकी जगह गंदा कपड़ा, टिश्यू पेपर या कई और असुरक्षित चीजें यूज करती हैं। इस वजह से उनके स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमें सामान्य मासिक धर्म के बारे में बात करनी चाहिए और मिलकर इस टैबू को हटाना चाहिए। स्मृति की सदस्य शिक्षा जैन ने महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, सचिव राजीव कुमार सिंह, अशु मित्तल, नूतन बजाज, नवीन कड़ेचा, केशवेंद्र सिसौदिया, आदित्य रावत आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Free Spin e Offerte Speciali Disponibili per i Utenti Italiani su Betista Casino - November 1, 2026
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026