आगरा: महिलाओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को नई उड़ान देने के उद्देश्य से ‘शी विल इंस्पायर’ संस्था द्वारा होटल हॉलिडे इन में ‘फर्स्ट इम्प्रेशन: आपकी पहचान, आपकी शक्ति’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रेरक सत्र में शहर की महिला उद्यमियों और प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया और जाना कि कैसे प्रथम प्रभाव (First Impression) उनके करियर और व्यक्तिगत जीवन में सफलता के द्वार खोल सकता है।
आत्मस्वीकृति ही सशक्त व्यक्तित्व की नींव
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कृतिका खन्ना ने अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा कि किसी भी व्यक्ति की बाहरी छवि उसकी आंतरिक सोच का प्रतिबिंब होती है। उन्होंने समझाया कि ‘फर्स्ट इम्प्रेशन’ के पीछे एक विज्ञान काम करता है, जहाँ आपकी बॉडी लैंग्वेज, नेत्र संपर्क (Eye Contact) और मुस्कान महज कुछ ही सेकंड में सामने वाले पर आपकी छाप छोड़ देती है। उन्होंने संतुलित पहनावे और स्पष्ट संवाद शैली को सफलता की कुंजी बताया।
स्वयं को बनाएं एक ‘ब्रांड’
संस्था की संस्थापक राशि गर्ग ने कार्यशाला की शुरुआत करते हुए कहा कि संस्था का लक्ष्य महिलाओं को उनकी वास्तविक शक्ति से परिचित कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यशाला के दौरान कई व्यावहारिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों को खुद को एक विशिष्ट ब्रांड के रूप में प्रस्तुत करने का अभ्यास कराया गया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से महिलाओं ने अपने व्यक्तित्व विकास से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया।
इस अवसर पर रोली रस्तोगी, पूजा लूथरा, डॉ. भास्कर ज्योति और कीर्ति खंडेलवाल सहित शहर की कई प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित रहीं।
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026