Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। ठाकुर श्री प्रियाकांत जू मंदिर में पूर्णिमा महोत्सव पर दीप जलाकर अयोध्या में बनने जा रहे श्री राम मंदिर निर्माण के प्रति खुशियां जाहिर की गई । प्रियाकांत जू मंदिर में श्री राम दरबार छवि के समक्ष देवकीनंदन महाराज ने दीपमाला प्रज्जलवित कर भव्य श्री राम मंदिर निर्माण को सौभाग्य के क्षण बताया । इस अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों से भक्तगण ऑनलाइन जुड़कर पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए । भक्तों ने भजन संध्या में राम भजन गाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की ।
वर्षों की प्रतीक्षा और प्रयासों के बाद देखने को मिले ये सौभाग्य के क्षण
देवकीनन्दन महाराज ने कहा कि सेकड़ों वर्ष की प्रतीक्षा और प्रयासों के बाद सनातनियों को श्री राम मंदिर बनते देखने का अवसर मिला है । यह बहुत ऐतिहासिक दिवस है लेकिन कोरो ना के चलते हमें अपने अपने घरों से ही अपनी प्रसन्नता व्यक्त करनी हैं । उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को सनातन धर्मालंबी अपने निवास पर एक दीपक अपने आराध्य भगवान श्री राम के लिए जलाकर इन ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बनेंगे । संस्था सचिव विजय शर्मा ने बताया कि अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर पर प्रियकांत जू मंदिर पर बुधवार को दोपहर 12 बजे से हवन यज्ञ किया जाएगा । इस अवसर पर मंदिर व्यवस्थापक रवि रावत, गजेन्द्र सिंह, विष्णु शर्मा, एचपी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान से हिंदूवादी अयोध्या के लिए रवाना हुए
श्रीकृष्ण जन्मस्थान से हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी और विजय बहादुर सिंह अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा भी मौजूद रहे।
- भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आगरा में निकली भव्य प्रभात फेरी, ताज प्रेस क्लब से सुभाष पार्क मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - October 26, 2026
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल - October 26, 2026
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026