उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र) में एसडीएम कृति राज ने मंगलवार को सिर पर घूंघट करके आम महिला मरीज बनकर औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद से सोशल मीडिया में उनके वीडियो को खूब शेयर किया गया और खूब सुर्खियां बटोरी।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनके इस वीडियो को बुधवार को शेयर करके सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही एसडीएम को एक सलाह भी दे डाली है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि-
“स्वयं घूँघट में जाकर, उप्र की चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ा परदा उठाकर सच्चाई दिखानेवाली साहसी महिला अधिकारी को संभलकर रहना होगा नहीं तो इस डॉक्टर-दवाई के बिना चलनेवाली उप्र की बीमारू चिकित्सा व्यवस्था के गोरखधंधे के खुलासे से शर्मसार हुई भाजपा सरकार कहीं ज्ञानवर्धन के बहाने उनको अध्ययन हेतु विदेश ही न भेज दे।
सुना है इस खुलासे के बाद स्वास्थ्य मंत्री जी ‘अस्वस्थ-अवस्था’ में हैं।”
स्वयं घूँघट में जाकर, उप्र की चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ा परदा उठाकर सच्चाई दिखानेवाली साहसी महिला अधिकारी को संभलकर रहना होगा नहीं तो इस डॉक्टर-दवाई के बिना चलनेवाली उप्र की बीमारू चिकित्सा व्यवस्था के गोरखधंधे के खुलासे से शर्मसार हुई भाजपा सरकार कहीं ज्ञानवर्धन के बहाने उनको… pic.twitter.com/wDjfLUEc9U
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 13, 2024
एसडीएम सदर कृति राज के पास शिकायत आई कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीदामई पर मरीजों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। दवाएं समय पर नहीं दी जातीं।
कुत्ता काटे के इंजेक्शन को लेकर घंटों मरीजों को बैठकर इंतजार करना पड़ता है। एसडीएम ने शिकायत को गंभीरता से लिया और वे अपने दुपट्टे का घूंघट बनाकर आम महिला मरीज की तरह केंद्र पर पहुंच गईं।
-एजेंसी
- मुजफ्फरनगर पुजारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर की गई थी 81 साल के स्वामी देवानंद की हत्या; पिता-पुत्र गिरफ्तार - October 17, 2026
- मुजफ्फरनगर पुजारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर की गई थी 81 साल के स्वामी देवानंद की हत्या; पिता-पुत्र गिरफ्तार - October 17, 2026
- ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: रात में नूडल्स खाने और चाय पीने के बाद सो गया था परिवार, सुबह घर में मिले माता-पिता और तीन बच्चों के शव; जाँच में जुटी पुलिस - October 17, 2026